पत्नी से मिलने ससुराल गए युवक की संदेहास्पद मौत ; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

0 minutes, 4 seconds Read

 

CHHAPRA DESK – पत्नी से ससुराल मिलने गए एक व्यक्ति की संदेहास्पद मौत हो गई. जिसके बाद मृतक के परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया है. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी. वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मृतक छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत मीरा मुसेहरी गांव निवासी स्वर्गीय राजदेव मांझी का 45 वर्षीय पुत्र संतोष मांझी बताया गया है. जिसकी शादी जिले के नगरा थाना अंतर्गत मोथहा रामपुर में हुई थी.

 

 

पत्नी के डिलीवरी की सूचना के बाद वह बीते दिन अपने ससुराल गया था. यहां से उसकी लाश ही घर पहुंची है. वह भी अज्ञात लोगों के द्वारा भेजा गया. वहीं थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा जहां, शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है.

दो लोग शव को उसके घर के बाहर छोड़कर हो गए फरार

संतोष मांझी की मौत का पूरा मामला संदेह के दायरे में है. उसके मायके वालों का आरोप कहीं ना कहीं उनकी शक की बुनियाद को मजबूत कर रहा है. क्योंकि, संतोष की लाश लेकर दो लोग टेंपो से उनके दरवाजे पर पहुंचे और शव उतारने के बाद बिना कुछ बताए वहां से निकल गए. दोनों व्यक्ति अपना मुंह गमछा से बंधे हुए थे. ऐसी स्थिति में परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि हो ना हो उसकी हत्या की गई है. उनका आरोप है कि जहर देकर उसकी हत्या के बाद शव को उनके दरवाजे पर फेंकवा दिया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *