सड़क हादसे में भतीजा की मौत चाची गंभीर ; गोरखपुर जाने के दौरान हुई दुर्घटना

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बसडिला गांव के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है. मृत युवक जनता बाजार थाना क्षेत्र के खुदलौआ गांव निवासी संतोष राय का पुत्र मनीष कुमार बताया जाता है. जबकि, घायल महिला बलिस्टर राय की पत्नी सुषमा देवी बताई जाती है. जो कि मनीष की चाची है. इस संदर्भ में घायल महिला के पति ने बताया कि मेरी पत्नी पिछले कई माह से मस्तिष्क की बीमारी से ग्रसित है और उसे हर माह गोरखपुर इलाज के लिए ले जाया जाता है.

 

आज भी वह अपने भतीजे के साथ बाइक पर बैठकर गोरखपुर के लिए सुबह चार बजे घर से निकली थी. उसी दौरान जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बसडीला गांव के समीप सड़क दुर्घटना की जानकारी प्राप्त हुई. तत्पश्चात वहां पहुंच कर दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक हर्षित राज ने भतीजे को मृत घोषित कर दिया. जबकि घायल महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया गया. वहीं घायल महिला के संदर्भ में भी चिकित्सक ने बताया कि उसकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *