साइकिल सहित गायब हो जाता इनवर्टर बैट्री ; पकड़ा गया चोर फिर लोगों ने की कर दी जमकर धुनाई

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत गुदरी बाजार में हुई चोरी और एक चोर को स्थानीय लोगों द्वारा पकड़ कर पुलिस को सौंपे जाने के बाद दूसरी घटना भगवान बाजार थाना अंतर्गत रामलीला मठिया के समीप घटी है. जहां, लोगों की जागरूकता के कारण एक अन्य चोर भी रंगे हाथ पकड़ा गया और स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया. हालांकि समाचार प्रेषण तक चोर के नशे में होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है.

बताया जाता है कि भगवान बाजार रामलीला मठिया के समीप स्थित एक बैटरी दुकान के समीप साइकिल पर रखें बेट्री और इनवर्टर को लेकर वह चोर जाने लगा, तभी साइकिल वाले की नजर उस चोर पर पड़ी और चोर का शोर मचाने के बाद उसे पकड़ लिया गया। जिसके बाद भीड़ ने उसकी जमकर धुनाई शुरू कर दी. वहीं सूचना के बाद 112 डायल पुलिस और भगवान बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने टी के बाद चोर को उनके हवाले कर दिया, जहां 112 डायल पुलिस के द्वारा सदर अस्पताल में उसका उपचार कराया गया. वहीं उपचार के बाद पुलिस ने उसे भगवान बाजार थाना को सौंप दिया है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *