नदी में डू’बने से दो युवकों की गई जा’न ; परिवार में मा’तम

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में दो युवकों की मौत नदी में डूबने के कारण हुई है. पहली घटना जिले के सोनपुर अंतर्गत पहलेजा थाना क्षेत्र की है. जहां, नदी में स्नान करने गये एक युवक की मौत डूबने से हुई है. मृत युवक की पहचान जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंद चक गांव निवासी स्वर्गीय जयेंद्र सिंह के 24 वर्षीय पुत्र हर्ष कुमार पुष्कर उर्फ छोटू के रूप में की गई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

वहीं दूसरी घटना में एक युवक का शव सारण जिले के पहलेजा थाना क्षेत्र स्थित जेपी सेतु के नीचे गंगा नदी से बरामद किया गया है. नदी से बरामद युवक के शव की पहचान जिले के परसा थाना अंतर्गत भेलवनिया गांव निवासी पंचम राय के 24 वर्षीय पुत्र विमलेश कुमार के रूप में की गई है. गंगा नदी में शव होने के कारण जलीय जीव-जंतु के द्वारा नोंचा गया था. इस घटना की सूचना के बाद परिवार वाले रोते-पीटते पहुंचे. वही, परसा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *