सात मानव त’स्करों को रेल पुलिस ने किया गिरफ्तार ; डरे-सहमे बैठे 12 ना’बालिग कराये गए मुक्त

0 minutes, 1 second Read

MUZAFFARPUR DESK – मुजफ्फरपुर रेल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सात मानव तस्करों को गिरफ्तार कर उनके द्वारा ट्रेन से ले जाये जा रहे करीब एक दर्जन नाबालिक बच्चों को मुक्त कराया गया. बता दें कि मुजफ्फरपुर रेल पुलिस लागतार मानव तस्कर के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है. उसी दौरान रेल पुलिस ने बचपन बचाओ एनजीओ की गुप्त सूचना के आधार पर बालश्रम के विरुद्ध समस्तीपुर से गतिमान गाड़ी सं0-12407 क्रमभूमि एक्सप्रेस में मानव तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधि जांच की गई.

मुजफ्फरपुर के बीच नारायणपुर अनंत रेलवे स्टेशन के पास सामान्य कोच में कुछ डरे-सहमे बालक बैठे हुए मिले. पूछताछ में बालकों ने बातया कि जालंधर, अम्बाला और लुधियाना में काम करने के लिए सुरेश कुमार महतो, दीपक कुमार महतो, हीरो ऋषि, सुमन कुमार मंडल, विपिन सदा, राकेश कुमार और मिथुन ऋषि ले जा रहे है। जो इसी ट्रेन में बैठे हैं. मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म 2 पर ट्रेन रुकी तो रेल पुलिस ने सभी बालकों और तस्कर को ट्रेन से उतार कर पूछताछ की.

तस्करों ने बताया कि हमलोग बच्चों को जालंधर में दुकान में काम करने के लिए और लुधियाना, अम्बाला में चावल फैक्टरी में मजदूरी करवाने के लिए ले जा रहे हैं. बरामद नाबालिग 12 बच्चों का नाम-पता का सत्यापन किया गया. जिसके बाद तस्करों को गिरफ्तार किया गया. रेल पुलिस अधीक्षक ने बताया नाबालिग बच्चों को जालंधर, लुधियाना और अम्बाला मजदूरी कराने के लिए साथ ले जा रहे 07 ट्रैफिकर को गिरफ्तार कर 12 नाबालिग बच्चों को मुक्त कराया गया है. तस्करों के पास से 6 मोबाइल, 5 साधारण रेल टिकट बरामद हुए हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *