पुलिस ने 57 किलो गां’जा के साथ तीन त’स्करों को किया गि’रफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read

MOTIHARI DESK – मोतिहारी पुलिस ने मुफसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भितहा गांव स्थित एक गैरेज से महिंद्रा क्वांटो गाड़ी पर लदा 57.02 किलो ग्राम गांजा जब्त किया है. एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उनके द्वारा सदर डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. उनके निर्देश पर मोतिहारी पुलिस ने वहां छापेमारी की तो गांजा के साथ मौके से गैरेज का मालिक वकील मिया, विकास यादव एवं शिवहर जिले के श्यामपुर भटहा का भूटन सहनी को गिरफ्तार किया गया है.

तीनो तस्करों के पास से चार मोबाइल फोन बरामद किया गया है, जिसका कॉल डिटेल्स खंगाला जा रहा है. इस मामले में मुफसिल थानाध्यक्ष मनीष कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है. पुलिस टीम में डीएसपी सदर 2 जितेश पांडेय, थानाध्यक्ष मुफसिल मनीष कुमार, साइबर सेल के इंसेक्टर अनुज कुमार पांडेय, अमित कुमार सिंह, निर्भय कुमार, एसआई श्रीकांत चौहान, नित्यानन्द दुबे, चिरजीवी सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *