छपरा में चुनाव के दौरान डीएम व एसपी पर ह’मला ; पुलिस ने च’टकायी ला’ठियां, कई ज’ख्मी

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण लोकसभा चुनाव के दौरान जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी अड्डा के मध्य विद्यालय पर मतदान केन्द्र संख्या 71, 72 पर मतदान केंद्र के 500 मीटर की दूरी पर प्रशासन व ग्रामीणों में तीखी झड़प हो गई. जिसके बाद चुनाव में गड़बड़ी फैलाने को लेकर डुमरी अड्डा पहुंचे जिलाधिकारी डॉक्टर अमन समीर व एस पी डॉ गौरव मंगला पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने लाठियां चटकानी शुरू कर दी और जो उनकी जद में आया दनादन लाठियां बरसनी शुरू हो गई.

वहीं पुलिस से कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद पुलिस उन तीनों को सदर अस्पताल इलाज के लिए लेकर आई. जहां उनका उपचार किया गया. घायलों में डोरीगंज थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी टुनटुन सिंह का पुत्र भानु सिंह, अनिल सिंह का पुत्र नितिन कुमा एवं अभय सिंह का पुत्र प्रवीण कुमार शामिल है. वहीं ग्रामीणों ने बताया कि मतदान केन्द्र पर शांति पूर्वक मतदान चल रहा था. जिले के एस पी व डीएम भी दौरा कर चुके थे. मतदान शांतिपूर्ण चल रहा था.

लेकिन जिले के सहायक कमिश्नर एक्साइज व अन्य पेट्रोलिंग वाहनों के द्वारा मतदान केन्द्र से 500 गज की दूरी पर मंदिर परिसर में बैठे लोगों को बार बार गाली-गलौज कर धमकी दे रहे थे कि राजद को वोट क्यों नहीं दे रहे हैं. वहीं मतदान केन्द्र पर लाइन में खड़े मतदाताओं को भी परेशान कर रहे थे. जिसके कारण ग्रामीण आक्रोशित होने लगे. ग्रामीणों को आक्रोशित होते देख पुलिस ने एक बुजुर्ग पर लाठी चला दिया. जिससे ग्रामीण और आक्रोशित हो गए और प्रशासन से नोक झोंक होने लगी. जिसके बाद पुलिस बल की भीड़ वहां जुटते देख ग्रामीण पीछे हटने लगे.

जिसके बाद पुलिस बल मतदान केन्द्र से दूर गांव में घुस-घुस कर बच्चे, बूढ़े व महिलाओं तक को पीटा. उस दरम्यान 70 वर्षीय  उपेन्द्र सिंह, 70 वर्षीय राधा देवी, विवेक रंजन, अभीजित रंजन समेत दर्जनों लोगों के साथ मारपीट करते हुए मोबाइल भी छीन कर लेते गये. वहीं जख्मी विवेक रंजन, संजीत कुमार, सुजीत कुमार को प्रशासन अपने साथ लेते गए. वहीं मध्य विद्यालय धनौरा के मतदान केन्द्र संख्या 299, 300 पर सारण एस पी के आश्वासन पर मतदान शुरू हुआ. लेकिन मतदान शुरू होने के एक घंटा बाद पेट्रोलिंग वाहन से दो से तीन दर्जन पुलिस मतदान केन्द्र पर पहुंच मतदान केन्द्र पर लाइन में लगे लोगों को व मतदान केन्द्र के बाहर जमा हुए लोगों पर बिना मतलब के बर्बरता पूर्वक लाठी चलाना शुरू कर दिया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *