शौच करने गई महिला की पोखर में डू’बने से मौ’त ; श’व बरामद

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत कवलपुरा मठिया पूरब टोला गांव स्थित पोखर में डूबने से एक महिला की मौत हो गई. बताया जाता है कि वह महिला शौच करने गयी और वापस घर नहीं लौटी थी. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने द्वारा थाना पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृत महिला जय किशुन सहनी की 44 वर्षीय पत्नी सुकुरमुनी देवी बताई गई है. मृत महिला को 3 लड़का और 2 लड़की है.

जिनका रो-रोकर हाल-बेहाल है. पति जय किशुन सहनी ने बताया कि मंगलवार की शाम में मेरी पत्नी शौच करने गई थी. जब काफी देर बाद नहीं आई तो हमलोगों ने खोजबीन शुरु किया लेकिन कहीं पता नहीं चला. बुधवार को ग्रामीणों ने बताया कि पोखर के किनारे महिला का चप्पल पड़ा है. मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाला. वहीं पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *