नमामि गंगे परियोजना के तहत मांझी रामघाट पर 12 करोड़ की लागत से प्रस्तावित अटल घाट का सांसद ने किया शुभारंभ

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिला अंतर्गत मांझी के प्रसिद्ध रामघाट पर नमामि गंगे परियोजना के तहत 12 करोड़ की लागत से प्रस्तावित अटल घाट का महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने विधिवत शुभारंभ किया. उक्त अवसर पर आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए सांसद ने कहा कि 36 मीटर लम्बा तथा 16 मीटर चौड़ा मांझी का अटल घाट सारण के विकास में मील का पत्थर साबित होगा. उन्होंने कहा कि अगले चरण में इस घाट को और पुरब की तरफ जयप्रभा सेतु के समीप तक विस्तारित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि राम घाट पर हाई मास्क लाइट से सुसज्जित अटल स्मृति भवन, पुलिस चौकी, शौचालय, चेंजिग रूम फुटपाथ तथा पार्क व सड़क के अलावा मांझी चट्टी के समीप प्रवेश द्वार का निर्माण किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि घाट पर रैम्प भी लगाया जाएगा ताकि बृद्ध व बीमार श्रद्धालुओं को घाट तक पहुंचने में असुविधा न हो. उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी की सरकार हर क्षेत्र में विकास की गारंटी है. उन्होंने कहा कि मांझी के रामघाट को राष्ट्रीय जलमार्ग प्राधिकरण संख्या 40 से जोड़ दिया गया है. आने वाले दिनों में यह घाट सारण के विकास का मानक बनेगा. समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं की शिकायत पर उन्होंने वाराणसी के डीआरएम को फोन कर कहा कि नमामि गंगे परियोजना स्थल पर ब्यवधान

उतपन्न कर तोड़फोड़ करने वाले बलिया रेलवे के आईओडब्ल्यू पर अनुशासनिक कार्रवाई की जाय.।समारोह में संत रामप्रिय दास व संत रामसेवक दास के अलावा भाजपा नेता हेम नारायण सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, प्रमोद सीग्रीवाल, रमाशंकर मिश्र शांडिल्य, अमरजीत सिंह, मकेश्वर सिंह, मनोज पाण्डेय, प्रो रघुनाथ ओझा, रंजन शर्मा, मुकेश सिंह, प्रशांत ओझा, निशांत सिंह तथा अंकित कुमार सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता आदि मौजूद थे. समारोह का संचालन बबलू शर्मा ने किया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *