ग’ला दबा’कर युवक की ह’त्या के बाद फेंके गए श’व को पुलिस ने किया बरामद ; नहीं हुई श’व की शिनाख्त

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत निपनिया चंवर स्थित नहर के समीप हत्या कर फेके गए एक युवक के शव को पुलिस ने बरामद किया है. बताया जा रहा है कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई है. हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. खेत में लावारिस शव को देख सनसनी फ़ैल गई. जिसके बाद वहां काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए. लेकिन किसी के द्वारा भी शव की पहचान नहीं की गई.

वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची इसुआपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद पहचान के लिए शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा. मृत युवक की उम्र करीब 22 वर्ष बताई जा रही है, जो कत्थई रंग का ऊनी जैकेट और काले रंग का जींस पहने हुए है.

शव की पहचान नहीं होने से ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या कहीं अन्यत्र किए जाने के बाद शव को ठिकाने के लिए उसे नहर के समीप चंवर में फेंक दिया गया है. फिलहाल पुलिस शव की पहचान को लेकर प्रयास में जुटी हुई है. फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव की पहचान को लेकर सुरक्षित रखा गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *