15 कार्टन विदेशी श’राब के साथ कार जब्त ; ओवरटेक्के दौरान उत्पाद विभाग की गाड़ी में मा’री टक्कर, चालक गि’रफ्तार

0 minutes, 5 seconds Read

CHHAPRA DESK – उत्पाद विभाग की टीम में छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत चनचौरा गांव के समीप मुख्य मार्ग से शराब लदे कार को जब्त किया है. जिसके बाद चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. इस बात की जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक रजनीश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना अंतर्गत चनचौरा गांव के समीप मुख्य मार्ग पर कार को रोक तलाशी ली गई तो कार से 15 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया. जिसके बाद चालक को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार चालक जिले के परसा थाना क्षेत्र के भलवहिया गांव निवासी ख्याली राय का पुत्र राजू कुमार बताया गया है.

पूछताछ के दौरान उसके द्वारा बताया गया कि छपरा-ब्रह्मपुर पुल पर उसके द्वारा दूसरे किसी से कार को लिया था और कार को कट्सा पहुंचाना था. जिसके लिए उसे अच्छी रकम मिल रही थी. वही भागने के क्रम में कर दुर्घटनाग्रस्त होते होते भी बची है. बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने के दौरान उसके द्वारा उत्पाद विभाग की गाड़ी में ही टक्कर मार दी गई थी. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *