छह बच्चों की मां ने पति को दिया ग’च्चा ; बेचारा पति संभालेगा बच्चा

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जहां 6 बच्चों की मां पति को गच्चा देकर प्रेमी संग फरार हो गई है. जिसके बाद गांव में तरह-तरह की चर्चा की जा रही है. वही बच्चे मां की रट लगाए रोए जा रहे हैं. अब बेचारा पति, पत्नी को ढूंढे या बच्चों को संभाले. लेकिन जैसे ही उसे ज्ञात हुआ कि उसकी पत्नी किसके संग फरार हुई है तो उसके द्वारा थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. मामला सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत लालपुर गांव की है. जहां एक छह बच्चों की मां को लेकर बनियापुर थाना क्षेत्र के बेरूई गांव निवासी नीरज राम फरार हो गया है.

उधर बच्चे मां-मां की रट लगाए जा रहे हैं. अब सवाल यह होता है कि पति अपनी पत्नी को ढूंढने जाए कि बच्चों को संभाले. वही इस घटना के बाद गांव में चर्चा का बाजार गर्म है. इस संबंध में मांझी थाने में महिला के पति के द्वारा नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. वहीं मामले में पुलिस द्वारा महिला की बरामदगी और अपहरण कर्ता की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने दावा किया की जल्द ही अपहृत महिला को बरामद कर अपहरण कर्ता नीरज राम को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *