रेलवे ढाला पर बाइक से गिरी महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौ’त

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत मशरक-थावे रेलखंड पर राजापट्टी रेलवे स्टेशन के समीप बाइक पर बैठी एक महिला रेलवे ढाला पर ही गिर पड़ी, जिसे बगल से गुजर रहे ट्रक ने कुचल दिया . जिससे उस वृद्ध महिला की मौत मौके पर हो गई. मृत महिला मशरक थाना क्षेत्र के पदमौल गांव निवासी सुदामा साह की 65 वर्षीय पत्नी फुलेसरी देवी बताई गई है. इस सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया.

वही इस घटना के बाद सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. इस घटना के संबंध में मृत महिला के परिवार वालों ने बताया कि वह गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के फैजुल्लाहपुर गांव से शादी समारोह में शामिल होने के बाद बाइक पर सवार होकर घर पदमौल आ रहीं थी. तभी मशरक-थावे रेलखंड पर राजापट्टी रेलवे स्टेशन के पास सड़क क्षतिग्रस्त होने की वजह से वह बाइक से फिसल गई और गिर पड़ी. उसी दौरान ट्रक ने उसे कुचल दिया.

जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आवागमन ठप्प करा दिया. वहीं मौके पर पहुंचे कर्ण कुदरिया के उप मुखिया रोहित गुप्ता, हरे कृष्ण ठाकुर, पूर्व उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन और जे के सिंह ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *