बिहार में 30 नवंबर से नहीं कटेगा फिजिकल चालान

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला मंच से सभा को संबोधित करते हुए बिहार पुलिस बल के डीजी अमरेंद्र कुमार अंबेडकर ने बताया कि आने वाले 30 नवंबर से कोई भी फिजिकल चालान नहीं कटेगा. मोटर व्हीकल एक्ट में उल्लंघन के लिए पूरी तरह डिजिटल रूप में काम होगा. बिहार पुलिस की कैशलेस सेवा होगी. उन्होंने बताया कि रोड पर ट्रैफिक पुलिस नहीं रोकेंगे, सीधा डिजिटल चालान काटेंगे. डीजी ने बताया कि प्रतिदिन हमारे कॉल सेंटर पर आने वाले हजारों कॉल का रिस्पॉन्स टाइम साढे सत्रह मिनट है.

इसका दूसरा फेज आ रहा है जिसका और व्यापक विस्तार होगा. उसका रिस्पॉन्स टाइम और कम होगा. कहा कि इमरजेंसी सेवाएं बढ़ाई जाएंगी, अग्निशमन सेवा का भी कन्वर्जेंस हो रहा है, तब मर्ज एरिया और बढ़ेंगे. लगभग 1200 फोर व्हीलर और 450 मोटरसाइकिल इमरजेंसी कॉल अटेंड करती रहेगी. 30 नवंबर से कोई भी फिजिकल चालान नहीं कटेगा. मोटर व्हीकल एक्ट में उल्लंघन के लिए पूरी तरह डिजिटल रूप से चालान कटेगा. बता दें कि बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल के डीजी अमरेंद्र कुमार अंबेडकर दर्जन भर आईपीएस अधिकारियों के साथ सोनपुर मेला पहुंचे थे.

जहां बिहार पुलिस प्रदर्शनी में लगी प्रदर्शनी का पहले मुआयना किया. इसके बाद डॉग दस्ते की विशेष कार्रवाई का लुत्फ उठाया, जिसमें पुलिस के कुत्ते ने एक डमी बम को डिफ्यूज करने का काम किया. कार्यक्रम में डीजी अमरेंद्र कुमार अंबेडकर के अलावे एडीजी सुनील कुमार, एडीजी सुधांशु कुमार, एडीजी संजय सिंह, एडीजी पारस नाथ, एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार, एडीजी जितेंद्र कुमार के साथ सारण एसपी गौरव मंगला व अन्य लोग उपस्थित थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *