06-08 दिसम्बर तक सारण में होगा युवा महोत्सव का आयोजन

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सांस्कृतिक कार्य, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार से प्राप्त निर्देशानुसार राज्यस्तरीय युवा महोत्सव 06, 07 एवं 08 दिसम्बर 2023 बीच आयोजित किया जाना है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण जिला अधिकारी अमन समीर ने बताया कि राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में बिहार राज्य के सभी जिलों के चयनित प्रथम स्थान प्राप्त कलाकार / दलों की भागीदारी होगी. राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में लगभग 1500 से 2000 लगभग कलाकारों की भागीदारी संभावित है.

राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेंने हेतु सारण जिला में तीन दिवसीय राज्यस्तरीय युवा उत्सव का आयोजन कर समूह गायन, समूह लोकनृत्य, एकांकी नाटक, शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय वादन, हारमोनियम वक्तृता (हिन्दी, अंग्रेजी) इत्यादि विधाओं की प्रतियोगिता में चयनित युवाओं को राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल होने हेतु भेजा जाएगा. जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि तीन दिवसीय युवा महोत्सव के सफल आयोजन हेतु वरीय पदाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न समितियों का गठन कर उन्हें सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये हैं.

आयोजन समिति के सफल आयोजन एवं संचालन हेतु अपर समाहर्ता, सारण, छपरा को वरीय प्रभारी पदाधिकारी बनाया गया है. निदेशक, लेखा प्रशासन स्वनियोजन, डी०आर०डी०ए०, सारण, छपरा को प्रभारी पदाधिकारी, एवं जिला नजारत शाखा, सारण, छपरा को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. आयोजन समिति द्वारा राज्यस्तरीय युवा उत्सव 2023 के आयोजन हेतु कार्ययोजना प्रारूप तैयार कर, योजना के अनुसार उत्सव के सफल क्रियान्वयन का अनुश्रवण करना है. स्वागत, उद्दघाटन एवं समापन समिति के वरीय प्रभारी पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी को बनाया गया है.

इस समिति के सहायतार्थ अन्य वरीय पदाधिकारियों को सदस्य के रुप में मनोनित किया गया है. स्वागत, उ‌द्घाटन एवं समापन समिति के सदस्यों को विभागीय निर्देशानुसार राज्यस्तरीय युवा उत्सव 2023 के उद्घाटन का कार्यक्रम के लिए सभी आवश्यक तैयारियां ससमय पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया गया है. उ‌द्घाटन समारोह में स्वागत गान की तैयारी एवं व्यवस्था जिला शिक्षा पदाधिकारी, सारण, छपरा द्वारा सुनिश्चित की जाएगी.

स्वागत गान / नृत्य की प्रस्तुति हेतु लोक नृत्य एवं गायन की प्रस्तुति की व्यवस्था जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस, सारण छपरा करायेंगी. जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में काफी संख्या में पुरुष एवं महिला प्रतिभागियों की भागीदारी होगी. फलतः सभी आवासन एवं कार्यक्रम स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की पर्याप्त संख्या में प्रतिनियुक्ति की जाएगी. आवासन स्थल पर रात्रि में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति होगी तथा दिन एवं रात्रि में शहर में सतत् एवं सघन पुलिस गश्ती की जाएगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *