120 लीटर स्प्रिट एवं 90 लीटर देसी श’राब जब्त ; दो धं’धेबाज गिरफ्तार

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब का सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण, परिवहन, शराब तस्करों एवं शराब कारोबारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र से 120 लीटर स्प्रिट एवं 90 लीटर देसी शराब जब्त कर दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. इसुआपुर थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम- धामा से कुल 120 ली० स्प्रिट जब्त किया गया. इस संबंध में इसुआपुर थाना कांड संख्या- 309/23 उत्पाद अधि० दर्ज कर उस कारोबार में संलिप्त शराब कारोबारियों की गिरफ़्तारी हेतु छापामारी की जा रही है.

वहीं भेल्दी थानांतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर रेपुरा गांव स्थित सड़क किनारे के पास से 90 लीटर देसी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया. जिनमें डेरनी थाना क्षेत्र के पोझी गांव निवासी विनय राय एवं भेल्दी थाना क्षेत्र के हकमा गांव निवासी राजेश कुमार शामिल हैं. इस संबंध में भेल्दी थाना कांड संख्या -331/23 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *