छपरा में न’शेड़ियों का दुस्साहस ; साढ़ा ढाला ओवरब्रिज पर लूट’पाट के क्रम में तीन लोगों को चा’कू घों’पा, भर्ती

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा में शाम होते ही नशेड़ियों ने साढ़ा ढाला पर लूटपाट करना शुरू कर दिया. लूटपाट के क्रम में नशेड़ियों के द्वारा तीन लोगों को चाकू घोंपकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. सभी जख्मी को आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. गंभीर रूप से जख्मी में छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत नगर पालिका चौक निवासी सरीखन राय का 45 वर्षीय पुत्र मोहन राय,

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के साढा ढाला निवासी रामदयाल साह का 21 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार एवं कृष्णा महतो का 17 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार शामिल है. सदर अस्पताल में उपचार के दौरान जख्मी रितेश ने बताया कि वे दोनों जंक्शन पर ट्रेन में पानी का बोतल बेचने का काम करते हैं. काम समाप्त करने के बाद वह लोग अपने घर जा रहे थे, तभी साढा ढाला ओवर ब्रिज के सीढ़ी पर नशेड़ियों ने उनसे मोबाइल और पैसा मांगा.

नहीं देने पर उन लोगों ने उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया. वहीं उपचार के दौरान तीसरे व्यक्ति मोहन राय ने बताया कि वह उधर से शराब पीकर लौट रहा था, तभी उसको भी चाकू घोंप कर जख्मी कर दिया है. फिलहाल तीनों जख्मी का उपचार छपरा अस्पताल में चल रहा है. वहीं सूचना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *