पटना में हुई मौत छपरा में पोस्टमार्टम ; अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा, घर में मातम

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत महतो मुसेहरी गांव के समीप मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसे आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल से बेहतर चिकित्सा के लिए पटना रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हुई है. मृत महिला की पहचान छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत महतो मुसेहरी गांव निवासी 40 वर्षीय संजू देवी के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीती संध्या वह बाजार से घर पैदल ही लौट रही थी, तभी किसी अनियंत्रित ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई.

वहीं दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकलने में सफल रहा. उस दौरान परिवार वालों और स्थानीय लोगों के द्वारा उसे छपरा सदर सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उसे पीएमसीएच रेफर किया गया, लेकिन परिजन उसे लेकर किसी निजी क्लीनिक में गए थे, जहां उसकी मौत हुई है. मौत के बाद परिवार वाले रोते पीटते शव लेकर छपरा पहुंचे, जहां मुफस्सिल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया है. इस घटना के संबंध में परिवार वालों ने बताया कि बीती संध्या वह बाजार से सामान खरीद कर घर लौट रही थी, उसी बीच अनियंत्रित ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिसके बाद वह लोग उसे लेकर छपरा सदर अस्पताल पहुंचे जहां, प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर चिकित्सा के लिए पटना रेफर किया गया था.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *