अज्ञात वाहन के धक्के से एक व्यक्ति की रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में मौ’त

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के अमनौर थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन के धक्के से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया. लेकिन, पीएमसीएच ले जाने के दौरान रास्ते में ही उस व्यक्ति की मौत हो गई. मृत व्यक्ति की पहचान जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के सलखुआ गांव निवासी मेघनाथ पांडे के रूप में की गई है. मृतक के परिवार वालों ने बताया कि वह कहीं जा रहे थे,

उसी बीच सलखुआ मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. जिसके कारण वह गंभीर उसे घायल हो गए. जिसके बाद स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से रेफर किए जाने के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां से भी उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया.

वहीं पटना पहुंचने से पहले रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद वे लोग शव को लेकर घर पहुंचे, जहां अमनौर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा स्थल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *