मजनू की तरह होने लगी खातिरदारी तो प्रेमिका ने कहा छोड़ दो उसे जाने दो ; बर्थडे पर गर्लफ्रेंड को गया था केक खिलाने अब दोनों हाथ और पैर पर चढ़ा है प्लास्टर

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK – गर्लफ्रेंड के बर्थडे पर केक खिलाने की हसरत ने एक प्रेमी को मजनू की तरह पिटवा दिया. अब वह प्रेमी दोनों हाथ और एक पैर में प्लास्टर लगवा कर अस्पताल की बेड पर कराह रहा है. लेकिन प्यार का भूत उतरा नहीं है. क्योंकि मजनू की तरह जब उसकी पिटाई हो रही थी तो प्रेमिका ने उसे छोड़कर जाने देने की बात कही थी. दोनों हाथ और पैर में प्लास्टर चढ़ने के बाद भी कराहते हुए वह कहता है कि मैं उसे #लव करता हूं.

मामला सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के छोटा माधोपुर गांव का है. मजनू की तरह पिटाई से जख्मी प्रेमी तरैया थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी इसराइल साह का पुत्र हसमत अली बताया जाता है. इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि हसमत अपने गांव के पड़ोसी गांव में रहने वाली अपनी प्रेमिका के घर उसका

बर्थडे मनाने और केक खिलाने के लिए घर की चहारदीवारी फांदकर घुस गया था. जहां इसकी भनक परिजनों को लगी. परिजनों ने चोर-चोर का शोर मचाया. फिर क्या था. ग्रामीणों ने मजनू की चोर की तरह पिटाई शुरू कर दी और जमकर धुनाई के बाद पुलिस को बुलाकर उक्त युवक को सौप दिया.

पुलिस घायल युवक को लेकर तरैया रेफरल अस्पताल पहुंची. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया. अब वह युवक व्हीलचेयर से उतरकर दोनों हाथ और पैर में प्लास्टर चढ़वाने के बाद अस्पताल की बेड पर कराह रहा है. लेकिन उसका जुनून अभी भी वही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *