शौच करने गये एक व्यक्ति की गंगा नदी में डू’बने से मौ’त के बाद परिवार में मा’तम

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अजमेरगंज गांव स्थित गंगा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृत व्यक्ति की पहचान जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के अजमेरगंज 21 नंबर वार्ड निवासी धर्मनाथ साह के 44 वर्षीय पुत्र परमा साह के रूप में की गई है. इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि वह शौच करने नदी की तरफ गए थे.

उसी दौरान पैर फिसल गया जिस के वजह से वह गहरें पानी में चल गए और डूबकर उनकी मौत हो गई है. उन्हें नदी में डूबते हुए देख एक बच्चे के द्वारा इसकी सूचना गांव वालों को दी गई तो गांव वालों ने नदी में उनकी तलाश जारी किया. काफी खोजबीन के बाद उनके शव को नदी से बरामद किया गया.

तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. जिसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना के बाद थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *