द’हेज की बे’दी पर फिर चढी एक विवाहिता ; 2 वर्ष पहले हुई थी शादी

GOPALGANJ DESK –  गोपालगंज जिले के शेख मझरिया में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. मृत विवाहिता अफसाना खातुन(26)वर्ष की हत्या कर उसके शव को घर मे ही फांसी का रूप देने का प्रयास किया गया. विवाहिता के भाई असलम मियां ने यह आरोप लगाया है. घटना शेख मझरिया पंचायत के वार्ड नं 8 की है. विवाहिता के भाई असलम मियां की सूचना पर मझौलिया पुलिस हरकत में आयी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजा.

 

 

इस मामले में इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि पटखौली गावं निवासी विवाहिता के भाई असलम ने पुलिस को सूचना दी कि उसके बहन को दहेज की खातिर उसके पति कलामुद्दीन मियां तथा ससुर रहमान मियां व अन्य ससुराल पक्ष के लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी और साक्ष्य को छुपाने के लिये शव को आत्महत्या का रूप देने के लिये घर मे रस्सी से लटका दिया.

 

पुलिस के पहुंचते ही परिजन फरार हो गये. बताया गया है कि विवाहिता को एक ढाई साल का बेटा है. जिसे ससुराल वाले रोता छोड़ गये थे. उसे विवाहिता के भाई असलम अपने साथ ले गया. वहीं एसएचओ अभय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का खुलासा होगा. उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 में लड़की की शादी हुई थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *