पुरानी रं’जिश में एक व्यक्ति की ह’त्या ; ईट भट्ठा से श’व बरामद

0 minutes, 3 seconds Read

SIWAN DESK –  सिवान जिला के जीबी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ईंट भट्ठा के समीप से एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया. जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई. वहीं मृत व्यक्ति की पहचान दीनदयालपुर निवासी उपेंद्र राम के रूप में की गई. उपेंद्र राम की हत्या मामले में सिवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने कहा कि सोमवार को जीबी नगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि हकमा ईंट भट्ठा के बगल में झाड़ीनुमा पानी के गड्ढ़ा में एक युवक का शव पड़ा है.

 

 

 

 

 

 

पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर युवक के शव को पानी से निकाला गया. जिसके आंख, चेहरा, गर्दन एवं शरीर के अन्य दूसरे भाग में चोट के निशान थे. शव को कब्जे में लेकर पहचान कराया गया तो स्थानीय लोगों द्वारा शव की पहचान दीनदयालपुर निवासी उपेंद्र राम के रूप में की गई. सूचना पर मृतक के स्वजन घटनास्थल पर आए.

 

 

परिवार वालों के अनुसार उपेंद्र राम रविवार की देर शाम घर से मेला देखने के लिए हकमा आया था. बताया कि गांव के लोगों द्वारा पूर्व से चले आ रहे पुरानी दुश्मनी के कारण मौका पाकर उपेंद्र राम की हत्या कर दी गई है. वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिवान सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच प्रारंभ कर दी है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *