मद्यनिषेध विभाग के द्वारा जब्त वाहनों के प्रथम चरण की नीलामी संपन्न ; 10 और 12 अगस्त को होगी दूसरे व तीसरे चरण की नीलामी

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिला मद्यनिषेध विभाग के द्वारा शराब के साथ जब्त हल्के व भारी बहनों की नीलामी प्रारंभ कर दी गई है. आज पहले चरण की नीलामी संपन्न कर ली गई जबकि दूसरे चरण की नीलामी आगामी 10 अगस्त को तथा तीसरे चरण की नीलामी 12 अगस्त को कार्यालय में संपन्न की जाएगी. इस बात की जानकारी देते हुए मद्यनिषेध विभाग के सहायक आयुक्त केशव कुमार झा ने बताया कि बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत राजसात किये गये वाहनों की आम नीलामी सारण समाहर्त्ता के आदेशानुसार जिला नीलामी समिति द्वारा की गई.

इस नीलामी में कुल 62 वाहनों में से 38 वाहनों की आम नीलामी सम्पन्न हुई तथा नीलामी राशि के रूप में 3787130/- (सैतीस लाख सत्तासी हजार एक सौ तीस) रू० की प्राप्ति हुई. उक्त नीलामी कार्यक्रम में अपर समाहर्त्ता, सारण, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), सहायक आयुक्त मद्यनिषेध, सारण जिला परिवहन पदाधिकारी, सारण तथा प्रभारी पदाधिकारी जिला विधि शाखा, सारण उपस्थित रहें. शेष बचे कुल 24 वाहनों की द्वितीय नीलामी आगामी 10 अगस्त तथा उक्त के बाद शेष बचे वाहनों की तृतीय नीलामी 12 अगस्त को निर्धारित है.

यहां बता दें कि मद्यनिषेध विभाग के द्वारा शराब के साथ जब्त किये गये सभी वाहन बाइक, टेंपो, ट्रैक्टर, कार एवं ट्रकों की नीलामी की जाती है, जिसके लिए कार्यालय के द्वारा जारी नीलाम पत्र की प्रक्रिया पूरी कर बोली लगाई जाती है और अधिकतम बोली लगाने वाले को वह वाहन कागजी प्रक्रिया पूरी कर विभाग द्वारा हस्तगत किया जाता है. नीलामी के प्रथम चरण में आज दो ट्रक, 20 टू व्हीलर, 14 फोर व्हीलर, एक साइकिल एवं एक टेंपो की नीलामी की गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *