बिग ब्रेकिंग : छपरा में आकाशीय बिजली गिरने से एक परिवार के तीन सदस्यों की मौ’त के बाद मा’तम

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले से इस समय एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हुई है. इस हृदय विदारक घटना के बाद जहां परिवार में मातम छाया हुआ है. वहीं, पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है. मृतको में सारण जिले के भेल्दी थाना अंतर्गत रज्जूपुर गांव निवासी जय नारायण राय के 50 वर्षीय पुत्र अशोक राय, उनका 12 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार राय एवं 17 वर्षीय भतीजा रोहित कुमार राय (पिता- प्रकाश राय) शामिल हैं.

बताया जाता है कि सभी लोग खेत में खाद डाल रहे थे. उसी बीच आकाशीय बिजली गिरी. जिसकी चपेट में आने से अशोक राय की मौत जहां मौके पर हो गई वहीं उसके पुत्र एवं भतीजा को गंभीर स्थिति में छपरा सदर अस्पताल लाया गया. लेकिन छपरा सदर अस्पताल पहुंचते-पहुंचते सभी की मौत हो गई. इस घटना की सूचना मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया. वहीं पूरे गांव में मातम की स्थिति है. समाचार प्रेषण तक परिजन सदर अस्पताल में विलाप कर रहे थे. वही काफी संख्या में ग्रामीण भी सदर अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में लगे हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *