बालू लदे अनि’यंत्रित ट्रैक्टर ने भागने के क्रम में बाइक सवार एक युवक को रौं’दा ; दूसरे की स्थिति नाजुक

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के गड़खा थानांतर्गत शाहपुर गांव के समीप बालू लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने भागने के क्रम में एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. जिसके कारण एक युवक की मौत जहां अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई. वहीं दूसरे युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है. मृत युवक मढौरा थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर गांव निवासी शैलेश राय का 22 वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार बताया गया है. वही गंभीर रूप से घायल युवक मुन्ना कुमार बताया गया है.

 

घटना के संबंध में मृत युवक के परिवार वालों ने बताया कि श्रवण मुन्ना को बाइक से लेकर कहीं जा रहा था. तभी गड़खा थाना अंतर्गत शाहपुर के सभी मुख्य मार्ग पर बालू लदे ट्रैक्टर ने भागने के क्रम में उनकी बाइक मे जोरदार टक्कर मार दिया. जिससे श्रवण की मौत ट्रैक्टर के नीचे आकर हो गई. जबकि, बाइक पर बैठा मुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गया,

जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है. वहीं सूचना के बाद सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर छपरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है. वहीं इस घटना के बाद परिवार वालों कोहराम मचा हुआ है.

 

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *