वाहन जांच अभियान के दौरान दो देसी पि’स्तौल के साथ दो ब’दमाश गि’रफ्तार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के दरियापुर थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान बाइक सवार दो युवकों की रोककर तलाशी ली तो उनके पास से दो देसी पिस्तौल बरामद किया गया. जिसके बाद दोनों एक को गिरफ्तार कर लिया गया. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर गौरव मंगल ने बताया कि दरियापुर पुलिस दल द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर बेला रेल चक्का फैक्ट्री के पास वाहन जांच अभियान चलाकर अवैध हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया.

जिनके पास से 02 देसी कट्टा, 04 जिंदा कारतूस, 01 मोटरसाईकिल एवं 02 मोबाईल बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनो बदमाश डेरनी थाना क्षेत्र के ठिका गांव निवासी अभिषेक मांझी और विश्वकर्मा मांझी है. इस संबंध में दरियापुर थाना कांड संख्या – 576/23 दर्ज कर अग्रेतर कर्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार दोनों बदमाशों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *