अपर मुख्य सचिव सह प्रभारी सचिव ने सारण डीएम व एसपी के साथ अध्यापक नियुक्ति परीक्षा का किया निरीक्षण

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – लोक सेवा आयोग के द्वारा आयोजित प्राथमिक/ माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय अध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा के सफल आयोजन एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने कझ लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव सह प्रभारी सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा, सारण जिलाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला के द्वारा गर्ल्स स्कूल, राम जयपाल कॉलेज, ब्रजकिशोर किंडर गार्डन, गंगा सिंह कॉलेज, छपरा सेंट्रल स्कूल लोकमान्य उच्च विद्यालय गांधी चौक, ए एन डी पब्लिक स्कूल भिखारी चौक, राम जयपाल कॉलेज, ब्रजकिशोर किंडर गार्डन, जिला स्कूल सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया.

निरीक्षण कर बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के आलोक में तैयारी की समीक्षा पदाधिकारियों के द्वारा की गई. साथ ही परीक्षार्थियों की एंट्री के दौरान क्यूआर कोड स्कैन की भी जांच की गई. निरीक्षण के क्रम में उनके द्वारा बताया गया कि किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन/ कैलकुलेटर/ ब्लूटूथ /वाई-फाई गैजेट/ इलेक्ट्रॉनिक पेन/ पेजर/ रिस्ट वॉच इत्यादि जैसी इलेक्ट्रॉनिक सामग्री तथा व्हाइटनर/ इरेज़र एवं ब्लेड जैसी सामग्री ले जाना पूर्णतः वर्जित है.

परीक्षा को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचार रहित वातावरण में संचालन कराने के उद्देश्य से आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने एवं हर पल की जानकारी हेतु जिला नियंत्रण कक्ष दूरभाष संख्या – 06152-242444 क्रियाशील के क्रियाशील है. परीक्षा कदाचार रहित संपन्न कराने के उद्देश्य से दण्डाधिकारियों, (महिला एवं पुरुष) पुलिस पदाधिकारी/पुलिस बल की पर्याप्त संख्या में प्रतिनियुक्ति की गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *