प्रतिबंन्धित साफ्टवेयर सिक्का_V2/ Gaddar तथा 19 व्यक्तिगत यूजर आईडी के साथ ई-टिकट द’लाल को रेल पुलिस ने द’बोचा

0 minutes, 5 seconds Read

GOPALGANJ DESK – वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त डॉ अभिषेक के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल, वाराणसी द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धड़पकड़, यात्रियों की सुविधा हेतु रेल आरक्षित टिकटों के अवैध कारोबार की रोकथाम सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जा रहा है.

इसी क्रम में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट थावे के प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप ने सहायक उपनिरीक्षक उमाकान्त मिश्रा, हेड कांस्टेबल सन्तोष कुमार गुप्ता, कॉन्स विनय कुमार सिह , कॉन्स अभिषेक कुमार भारती एवं रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट- सिवान के जवानो के साथ थावे स्थित दुकान विजय कम्प्यूटर टूर एण्ड ट्रेवेल्स पर छापा मारकर ई-टिकटो का अवैध कारोबार करने वाले विजय कंप्यूटर टूर एण्ड ट्रेवल्स के संचालक गोपालगंज जिले के उचकागांव निवासी अमलेश कुमार को 34 अदद रेल आरक्षित ई-टिकट जिनकी किमती रु 47978 तथा 15 टिकट सामान्य ई- टिकटों कीमत रु 20816.60 यात्रा शेष है व शेष 19 ई-टिकट पर यात्रा पूर्ण की जा चुकी है की कीमत रु 27161.40/- सभी तत्काल रेल ई- टिकट के साथ गिरफ्तार किया गया.


दुकान संचालक अमलेश कुमार फर्जी पर्सनल यूजर आईडी पर रेलवे आरक्षित ई-टिकट तत्काल को प्रतिबन्धित साफ्टवेयर सिक्का की मदद से बनाकर जरुरतमंदो को 400/- रु से 500/- रू प्रति यात्री टिकट अतिरिक्त मूल्य लेकर एवं 200/- रु. से 300/- रु. प्रति यात्री सामान्य टिकट पर अतिरिक्त मूल्य लेकर बेचता पाया गया है. दुकानदार के पास कोई एजेन्ट आईडी नहीं मिली किन्तु प्रतिबंन्धित साफ्टवेयर – सिक्का_V2/ Gaddar तथा 19 व्यक्तिगत यूजर आईडी बरामद किया गया है

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *