सहरसा में हुए हादसे में पटना के जज घायल ; पिता और चाचा सहित 3 की मौत के बाद मातम में बदला शादी का माहौल

0 minutes, 1 second Read

PATNA DESK – बिहार के सहरसा में हुए सड़क हादसे में पटना के जज गंभीर रूप से घायल हुए हैं. वहीं उनके पिता, चाचा और चचेरे भाई की मौत इस हादसे में मौके पर ही हो गई है. बताया जा रहा है कि पटना सिविल कोर्ट के जज प्रफुल्ल कुमार सिंह की कार सहरसा में सड़क हादसे का शिकार हो गई. जिसमें जज प्रफुल्ल कुमार सिंह घायल हो गए हैं. जबकि उनके पिता 65 वर्षीय रंजीत कुमार सिंह, चाचा 60 वर्षीय नारद प्रसाद सिंह और चचेरे भाई 45 वर्षीय सचिन कुमार सिंह की मौत हो गई है.

जज का परिवार एक शादी समारोह से जुड़े शगुन-फलदान में गया था, उसी दौरान उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई. पुलिस के अनुसार यह हादसा रविवार की देर रात में हुआ है. जज का परिवार मधेपुरा जिले के शहजादपुर से फलदान कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचा था. शगुन के बाद वे लोग अपनी कार से सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सरडीहा गांव स्थित अपने घर लौट रहे थे.

उसी दौरान भटौनी पंचायत के टेंगराहा मोड़ के पास जज की गाड़ी भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गयी. हादसे में तीनों लोगों की मौत हो गई जबकि जज प्रफुल्ल सिंह सहित उनके कुछ अन्य संबधी घायल हो गए. हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुटे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. जज सहित अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है. दुर्घटनाग्रस्त वाहन को क्रेन की मदद से गड्ढे से बाहर निकाला गया. वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *