भारत स्काउट गाइड के प्रथम सोपान शिविर का अमनौर में हुआ आयोजन

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर प्रथम सोपान परीक्षण शिविर का आयोजन मध्य विद्यालय जोगनी परसा में किया गया. यह शिविर छह दिनों तक चलेगा।जिला शिक्षा पदाधिकारी सारण के द्वारा शिविर प्रधान के रूप में अरुण परासर (इस्लामिया उच्च विद्यालय ओल्हनपुर) एवं डॉ सुषमा (उच्च विद्यालय खोदाईबाग) को नियुक्त किया गया है. वही शिविर सहायक एडवांस स्काउट मास्टर सह राष्ट्रपति स्काउट अमन राज एवम गाइड में एडवांस गाइड कैप्टेन रितिका सिंह को नियुक्त किया गया है.

गुरुवार को शिविर का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ शहजाद आलम एवम शिविर प्रधान अरुण पराशर ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण करके किया.उद्घाटन समारोह में प्रधानाध्यापक डॉ शहजाद आलम ने कहा कि आज के परिवेश में बच्चों में स्काउटिंग गाइडिंग की शिक्षा बहुत जरूरी है. वही शिविर प्रधान अरुण पराशर बताया कि स्काउटिंग गाइडिंग बच्चों में अनुशासन के साथ देश प्रेम की भावना की विकास करता है.

शिविर में मध्य विद्यालय जोगनी परसा के लगभग 44 स्काउट और 40 गाइड भाग ले रहे है. शिविर में सहायता के लिए राष्ट्रपति स्काउट प्रणव, राज्य पुरुस्कार स्काउट अमन सिंह, अनूप कुमार, सुमित सिंह, चंदन पंडित एवं अभिषेक कुमार को लगाया गया है

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *