पुलिस की गिरफ्त से चोर के फरार होने पर ग्रामीणों ने नशे में होने का आरोप लगाकर 4 घंटे तक पुलिस को बनाए रखा बंधक ; कथित चोर पकड़े जाने के बाद मामला हुआ शांत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुरा गांव में बीती देर रात एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़़ जमकर धुनाई के बाद पुलिस को सौंप दिया. हालांकि घटनास्थल पर पहुंची पुलिस कर्मियों की लापरवाही के कारण वह कथित चोर उनकी गिरफ्त से भाग निकला. जिसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश सातवें आसमान पर पहुंच गया और ग्रामीणों ने गस्ती पुलिस पर नशे में होने का आरोप लगाकर 4 घंटे तक उन्हें बंधक बनाए रखा.

तब जाकर डोरीगंज पुलिस द्वारा आरोपी चोर को पकड़कर लाया और मामला शांत हुआ. बताते चलें कि डोरीगंज थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव निवासी दीपक कुमार सिंह के घर पर रात्रि के लगभग 12:00 बजे के आसपास चोरी की नीयत से प्रवेश किया. जिसके बाद गृह स्वामी के द्वारा उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया. वहीं सूचना मिलते हैं आस-पड़ोस के लोग इकट्ठे हो गए और चोर की धुनाई शुरू हो गई.

जिसके बाद दीपक सिंह द्वारा डोरीगंज पुलिस को सूचना दी गई. जानकारी मिलते ही पुलिस द्वारा आरोपी चोर को ग्रामीणों से मुक्त कराया लिया गया, लेकिन घटना के कुछ ही देर बाद आरोपी चोर पुलिस के गिरफ्त से फरार हो गया. फिर क्या था. ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और घटनास्थल पर पहुंची डोरीगंज पुलिस को बंधक बना लिया गया और तब तक बंधक बनाकर रखा, जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ.

वही ग्रामीणों का आरोप था कि जो जवान आए थे वे नशे में थे. इस संबंध में डोरीगंज थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिन्हा ने बताया कि ग्रामीणों के आरोप पर ड्यूटी में तैनात जवानों की ब्रेथ एनालाइजर द्वारा जांच करवाई गई. जिसमें उन्हें नशा में नहीं पाया गया. वही पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चोर को गिरफ्तार कर लिया गया.

इस संबंध में गृह स्वामी द्वारा डोरीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है वही आरोपी चोर द्वारा भी डोरीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *