सिपाही की आंख में बाम लगाकर तीन कैदी फरार ; आंख भींचती रह गई पुलिस ; धक्का दिया दो पुलिसकर्मी का टूट गया हाथ

0 minutes, 1 second Read

PATNA DESK – पटना में सिविल कोर्ट में पेशी के लिए ले जाते समय तीन कैदी फरार हो गए. कैदियों ने सिपाही की आंख में बाम लगा दिया और सिपाही को धक्का देकर पुलिस वाहन से कूदकर भाग गए. तीनो कैदियों को फुलवारीशरीफ जेल से पटना सिविल कोर्ट लेकर जाया जा रहा था, जहां तीनों की पेशी होनी थी. यह घटना सिविल कोर्ट के पहले बीएन कॉलेज के पास ट्रैफिक जाम के दौरान हुई.

इस मामले में बताया जा रहा है कि आरोपियों ने वाहन में सवार सिपाही उमेश बिंद के आंख में बाम लगा दिया. जिसके बाद सिपाही को धक्का देकर फरार हो गए. वही उनके धक्के के कारण उक्त सिपाही का हाथ में फ्रैक्चर हो गया है. फरार हुए तीनो कैदियों का नाम सोनू कुमार, नीरज कुमार और सोनू है. फरार कैदियों में दो अधिनियम के तहत फुलवारीशरीफ जेल में बंद थे. कैदी के भागने से पटना पुलिस के हाथ-पैर फूल गए. पुलिस तीनों को तलाशने में जुटी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *