छपरा सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा बाधित कर पारा मेडिकल के छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन

0 minutes, 5 seconds Read

 

CHHAPRA DESK – छपरा सदर अस्पताल स्थित पारा मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने ओपीडी सेवा बाधित कर जमकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. वहीं उनके द्वारा सूबे के स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी. हालांकि उस दौरान सिविल सर्जन डॉक्टर सागर दुलाल सिन्हा अपने कार्यालय के लिए पहुंचे लेकिन उनके द्वारा प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं के खिलाफ कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई.

जिससे वह लोग आक्रोशित हो गए और ओपीडी के बाहर तालाबंदी करते हुए दवा वितरण केंद्र एवं रजिस्ट्रेशन काउंटर को भी बंद करा दिया. जिसके कारण ओपीडी सेवा बाधित हो गई और हो हंगामे के बीच दर्जनों मरीजों को वापस लौटना पड़ा. वहीं पारा मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन के दौरान बताया कि उनके द्वारा छपरा सदर अस्पताल स्थित पारा मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2021-24 सेशन में नामांकन लिया गया है.

2 वर्ष देखते-देखते निकल गए लेकिन कॉलेज में एक भी शिक्षक की नियुक्ति नहीं हुई और तो और अभी तक उनका ना तो कोई एग्जाम हुआ है ना ही किसी विषय पर प्रैक्टिकल कराया गया है. उन्होंने बताया कि सिविल सर्जन के प्रयास से कुछ चिकित्सकों के द्वारा उनका थ्योरी क्लास हो पाता है लेकिन इस पढ़ाई से वे कैसे पास करेंगे और कैसे कार्य करेंगे. उनका भविष्य खतरे में नजर आ रहा है.

120 छात्र-छात्राओं का है नामांकन

छपरा पारा मेडिकल कॉलेज 4 संख्याओं के लिए कुल 120 छात्र-छात्राओं का नामांकन है. जिसमें फिजियोथेरेपी, ड्रेसर, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, प्रोस्थेटिक एंड ऑर्थेटिक्स शामिल है. अभी तक सभी विषयों के लिए ना तो किसी शिक्षक की नियुक्ति की गई है और ना ही उनके प्रैक्टिकल की व्यवस्था की गई है. जिससे उन छात्रों का भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *