नई शिक्षक सेवाशर्त नियमावली के खिलाफ शिक्षकों ने जनगणना कार्य का किया बहिष्कार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –छपरा सदर प्रखंड मुख्यालय पर सभी शिक्षक संघ के संयुक्त मोर्चा-संयुक्त शिक्षक संघर्ष मोर्चा के निर्णय के आलोक में शिक्षकों ने जातीय गणना कार्य का बहिष्कार किया. शिक्षकों ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक (नियुक्ति, स्थानांतरण, अनुशासनिक कार्रवाई व सेवा शर्त) नियमावली 2023  के प्रावधानों के तहत पूर्व से नियोजित शिक्षकों को नियोजन इकाई के तहत ही छोड़ दी गई है, जो नियोजित शिक्षकों के साथ अन्याय है.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के वादा खिलाफी से आक्रोशित होकर पूरे प्रदेश के साथ सदर छपरा के  नियोजित शिक्षक/पुस्तकालयध्यक्ष को राज्यकर्मी का दर्जा नही दिए जाने को लेकर धरना-प्रदर्शन करते हुए छपरा सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में जातीय आधारित गणना का पूर्णतः बहिष्कार किया गया है और प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को मांग का ज्ञापन सौपा गया है. धरना कार्यक्रम में सम्पूर्ण प्रगणक/पर्यवेक्षक गणना का सामान का उठाव नही किये.

कार्यक्रम में शिक्षक नेता रविन्द्र कुमार सिंह, संजय राय, राजू महतो, संजीत साह, सुभाष सिंह, अशोक सिंह, जितेंद्र चौधरी,  ललन सिंह,  विजय मांझी, राजन पासवान, सोनी कुमारी, अर्चना कुमारी, अंजू कुमारी, रामवती कुमारी, रीना, नीलू, शीला, अजय सरकार, मनोरम कुमारी, धनजीत सहित सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *