काली घाट पर स्नान करने गये आठवीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत ; परिवार वालों में कोहराम

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा जिले के सोनपुर थाना अंतर्गत हरिहरनाथ ओपी स्थित कालीघाट गंगा नदी में स्नान करने गए आठवीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई. वहीं उसका छोटा भाई डूबने से बच गया. मृत छात्र वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र निवासी रमेश सिंह का पुत्र आयुष कुमार बताया गया है, जो कि ऑठवी कक्षा का छात्र था. हालांकि दिन ढलने तक उसका शव नदी से बरामद नहीं किया जा सका है.

इस मामले में मृत बच्चे के पिता रमेश सिंह के द्वारा हरिहरनाथ ओपी में आवेदन देकर बच्चे को नदी में तलाश करने को लेकर सरकारी मदद की गुहार लगाई है. अपने आवेदन में उनके द्वारा बताया गया है कि उनका पुत्र आयुष अपने छोटे भाई अंकित के साथ पढ़ने के लिए हरिहरनाथ ओपी अंतर्गत जोहरी बाजार पर किराए का कमरा लेकर रहता था.

आज सुबह दोनों हरिहरनाथ ओपी अंतर्गत काली घाट गंगा नदी में स्नान करने के लिए गए थे. जहां नहाने के क्रम में आयुष गहरे पानी में चला गया और डूब कर उसकी मौत हो गई. इस घटना को देखने के अंकित के द्वारा उसके डूबने की सूचना घर पर दी गई. जिसके बाद वे लोग अपने स्तर से नदी में काफी तलाश किए लेकिन बच्चे का शव बरामद नहीं हुआ है. जिसके बाद उनके द्वारा सरकारी मदद की गुहार हरिहरनाथ ओपी से लगाई गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *