“अग्नि आपदा नहीं है भारी, अगर सावधानी पूर्वक हो तैयारी” ; अग्निकांड होने पर तत्काल डायल करे 101/112

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर सारण जिला अग्निशमन विभाग के द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जागरूकता रैली निकाली गई. 14-20 अप्रैल तक मनाए जाने वाले राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर फिट इंडिया मूवमेंट के तहत सर्वप्रथम सुबह में छपरा सदर अनुमंडल, गौरा एवं सोनपुर परिसर में योगा का आयोजन किया गया. जिसके बाद अलग-अलग विद्यालयों के छात्रों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई.

जो कि छपरा अनुमंडल अग्निशालय अन्तर्गत लोकमान्य तिलक हाईस्कूल, पुलिस लाईन छपरा के प्रागण से प्रारंभ होकर गांधी चौक से नेहरू चौक होते हुए लोकमान्य तिलक हाईस्कूल पुलिस लाईन पहुंची. वहीं मढौरा अनुमंडल अग्निशामालय अन्तर्गत आदेश राजकीय मध्य विद्यालय मढौरा के प्राण से प्रारंभ होकर प्रभातफेरी रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड होते हुए आदेश राजकीय मध्य विद्यालय वापस पहुंची तथा सोनपुर अनुमंडल अग्निशामालय अन्तर्गत अनुमंडल अग्निशामालय के प्रांगण से प्रारंभ होकर हॉस्पीटल मोड, डीआरएम चौक, एसडीओ ऑफिस होते हुए उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोनपुर वापस पहुंची.

उस दौरान लोगों में जागरूकता को लेकर विभाग द्वारा पंपलेट का भी वितरण लोगों में किया गया. प्रभात फेरी में शिक्षकों के साथ छात्र-छात्राएं एवं अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल रहें. जिसके बाद छपरा अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी की देखरेख में छपरा शहर स्थित केन्द्रीय विद्यालय, मढौरा अनुमंडल अलिशानालय अंतर्गत आर्दश राजकीय मध्य विद्यालय तथा सोनपुर अनुमंडल अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोनपुर आदम में अग्नि सुरक्षा एवं अग्नि आपदा निवारण हेतु मॉकड्रिल का आयोजन किया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *