युवक को धारदार हथियार से मारकर मौत के घाट उतारा ; घर के समीप बगीचे से मिला शव

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले से सुबह-सुबह एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां जिले के परसा थाना क्षेत्र में एक युवक को धारदार हथियार से मारकर मौत के घाट उतार दिया गया है. इस सनसनीखेज मामला के सामने आते ही पुलिस जांच में जुट गई है.

इस घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह में लोग शौच के लिए बगीचे की तरफ जा रहे थे. जहां रास्ते में एक युवक लहूलुहान मृत पड़ा हुआ था. जिसके बाद यह बात शीध्र ही गांव में आग की तरह फैल गई. मृत युवक की पहचान जिले के परसा थाना क्षेत्र के सगुनी गांव निवासी रामजी सिंह के 26 वर्षीय पुत्र बीरू सिंह के रूप में की गई है.

वह अविवाहित था. उसका शव बगीचे में होने की सूचना के बाद परिवार वाले रोते-पीटते वहां पहुंचे. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची परसा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी.

इस मामले में परसा थानाध्यक्ष ने बताया कि गांव स्थित बगीचे से बीरू सिंह नामक एक युवक का शव बरामद किया गया है. धारदार हथियार से मारकर उसकी हत्या की गई है. प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा जाएगा. वही परिवार वालों के अनुसार वह रात में घर लौट रहा था, लेकिन घर पहुंचा नहीं. सुबह में उसकी खोजबीन की जा रही थी, तभी पता चला कि उसका शव गांव के बगीचे में पड़ा हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *