शौच करने गए युवक की तेल नदी में डूबने से मौत ; मचा कोहराम

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत ब्रह्मपुर पुल स्थित तेल नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. हालांकि उसे डूबते देखा स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. जब तक उसे नदी से बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. परिवार वाले उसे लेकर आनन-फानन में सदर स्थल पहुंची जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसे अमृत घोषित कर दिया गया. चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है.

मृत युवक की पहचान शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत ब्रह्मपुर मोहल्ला निवासी स्वर्गीय राजकिशोर महतो का 34 वर्षीय पुत्र जय राम महतो बताया गया है, जो कि मजदूरी कर अपने घर परिवार का भरण पोषण करता था. उसकी मौत के बाद परिवार में रोना-पीटना लगा हुआ है. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है. इस मामले में मृतक के परिवार वालों ने बताया कि वह सुबह में शौच करने के लिए ब्रह्मपुर स्थित तेल नदी के समीप गया था, जहां पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में चला गया और डूब कर उसकी मौत हो गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *