शिक्षक ने 20 लाख का कर्ज चुकाने के लिए अपने शिष्य का ही किया था अपहरण ; फिर कर दी …..

0 minutes, 2 seconds Read

 

PATNA DESK – पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव से 16 मार्च की शाम 12 वर्षीय बच्चा तुषार राज का अपहरण का मामला सामने आया था. जिसके बाद रात में परिजनों को अपहर्ता द्वारा फोन पर फिरौती की मांग की सुचना मिली थी. वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सम्बंधित थानों को अलर्ट कर मामले का अनुसंधान शुरू किया गया. जहां छानबीन के दौरान पुलिस ने बिहटा के एसआईसी हॉस्पिटल के पीछे एक जली हुई लाश को बरामद किया. जिसके फोरेंसिक जांच में कई साक्ष्यों को पाया गया और भेद खुल गया. वह लाश तुषार की ही थी, जिसकी बरामदगी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही थी.

अपहरण के एक घंटे बाद गला दबा व चाकू से वार कर किया गया था ह्त्या

पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि अपहर्ता शिक्षक मुकेश पूर्व से 12 वर्षीय नाबालिक बच्चे के परिवार सहित उससे परिचित था और उसे पढ़ाता था. अपहरणकर्ता ने पुलिस को बताया की स्कूल और कोचिंग को लेकर वह बीस लाख के कर्ज में डूबा था. पुलिस की माने तो अपहरणकर्ता शिक्षक मुकेश ने नाबालिक का अपहरण के एक घंटे बाद ही उसकी गला दबा और चाकू से गोद ह्त्या कर शव को पेट्रोल छिड़क जला दिया और वहां से फरार हो गया था.

वाट्सअप मैसेज से बुलाया बच्चे को पहचान छुपाने को लेकर कर दिया हत्या

एसएसपी ने बताया कि घटना वाले दिन व्हाट्सएप मैसेज कर नाबालिक बच्चे को बुलाया था और उसे अपने साथ ले गया. हालांकि अपहर्ता उसी जगह का निवासी है. इसलिए नाबालिग को बिहटा लेकर आया और फिरौती की मांग से पहले उसकी ह्त्या कर दी थी. फिलहाल इस मामले में हत्यारे अपहर्ता मुकेश ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है जिससे मामले का उद्भेदन हो गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *