एनएच-31 से अज्ञात महिला का शव बरामद ; जांच में जुटी पुलिस

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा जिले के रिविलगंज थाना अंतर्गत एनएच-31 से एक महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है. स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को जब्त कर जांच प्रारंभ किया. हालांकि समाचार प्रेषक तक महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. मृतका की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद पहचान के लिए उसे सुरक्षित रखा गया है.

इस मामले में रिविलगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि आज सुबह थाना क्षेत्र अंतर्गत मेथवलिया गांव स्थित एनएच-31 पर एक महिला के शव होने की सूचना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया है. प्रथम दृष्टया मामला किसी अज्ञात वाहन से धक्का लगने के कारण मृत्यु होना प्रतीत होता है.

पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं शव की शिनाख्त को लेकर आस-पास के गांव में सूचना देकर प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद पहचान के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *