सीएसपी संचालक पर फायरिंग कर ₹2 लाख की लूट

0 minutes, 3 seconds Read

 

CHHAPRA DESK – सारण जिले के पानापुर थाना अंतर्गत धेनुकी बाजार से आगे शाहबाजपुर ब्रह्म स्थान के समीप बाइक सवार अपराधियों ने सीएसपी संचालक के बाइक में ठोकर मारकर रुपयों से भरा बैग छीनने लगे और उसके द्वारा बैग नहीं दिए जाने पर अपराधियों ने उसके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी. हालांकि सीएसपी संचालक बाल-बाल बच गया और बैग छोड़कर भागा. जिसके बाद अपराधी रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए.

लूट का शिकार सीएसपी संचालक पानापुर थाना क्षेत्र के पकड़ी नरोत्तम निवासी पप्पू कुमार सिंह बताया गया है, जो कि थाना क्षेत्र के सतजोरा में सीएसपी चलाते हैं. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह एसबीआई का सीएसपी चलाते हैं. वह आज भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य ब्रांच तरैया से ₹2 लाख की निकासी करके अपने सीएसपी पर जा रहे थे. तभी पानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहबाजपुर ब्रह्म स्थान के समीप बाइक सवार अपराधियों ने उसके बाइक में ठोकर मारकर उससे रुपयों से भरा बैग छीनने लगे.

वहीं विरोध करने पर अपराधियों ने उनके ऊपर गोली चला दी. एक-एक कर अपराधियों के द्वारा उनके ऊपर दो फायरिंग किए गए, लेकिन वह बाल-बाल बच गए और बैग उन्हें सौंप दिया. बताया जाता है कि तीन अपराधी लाल रंग के स्प्लेंडर प्लस से उसका पीछा कर रहे थे. जहां पर धेनुकी बाजार से आगे शाहबाजपुर ब्रह्म स्थान के पास घेरकर लूट की घटना को अंजाम दिया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *