छपरा शहर में हुई चाकूबाजी में एक युवक जख्मी ; पीएमसीएच रेफर

0 minutes, 2 seconds Read

 

CHHAPRA DESK- छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशुनपुरा गांव के समीप हुई चाकूबाजी में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शिव नगरी मोहल्ला निवासी बलिराम मांझी का पुत्र रितु कुमार बताया गया है. जख्मी युवक ने बताया कि वह अपनी बहन के घर डोरीगंज थाना क्षेत्र के सिंगही गांव जा रहा था तभी रास्ते में उसे चाकू मार घायल कर दिया गया. चाकू मारने के पीछे अपराधी का क्या मकसद था वह कुछ समझ नहीं पाया. जिसके बाद वह जख्मी हालत में जमीन पर गिर पड़ा और स्थानीय लोगों के द्वारा इस बात की सूचना उसके घर दी गई.

सूचना के बाद आनन-फानन में परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे उठाकर छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. वहीं परिजनों ने इसकी सूचना मुफस्सिल थाना को दी लेकिन कोई पुलिस पदाधिकारी नहीं पहुंचा. जिसके कारण समाचार प्रेषक प्राथमिकी की प्रक्रिया भी पूरी नहीं हो पाई थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *