छपरा में बेखौफ अपराधियों ने लूटपाट के क्रम में सीएसपी संचालक को मारी गोली ; गंभीर स्थिति में रेफर

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा जिले के दरियापुर थाना अंतर्गत मटिहान गांव में बेखौफ अपराधियों ने गुरुवार की संध्या सीएसपी संचालक से लूटपाट के दौरान उसे गोली मार दी. जिसके बाद गंभीर स्थिति में उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है. गंभीर रूप से जख्मी सीएसपी संचालक दिघवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत मलाखाचक गांव निवासी सुरेंद्र राम बताया गया है. वह दरियापुर थाना क्षेत्र में अपना सीएसपी चलाता है.

आज संध्या सीएसपी बंद कर घर लौटने के क्रम में उसे दरियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मानपुर-गड़खा पथ पर मटिहान देवी स्थान के समीप एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने लूटपाट के दौरान गोली मार दिया है. आननफानन में उसे दिघवारा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है. बताया जाता है कि सेंटर को बंद कर वह करीब पांच बजे शाम अपने घर बाइक से लौट रहा था. उसी बीच मानपुर गड़खा पथ पर एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने संचालक पर पिस्टल से गोली मारी.

गोली सीएसपी संचालक के दाहिने हाथ में लगी है. इस संबंध में दिघवारा थाना अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि हॉस्पिटल पहुंचे जब तक घायल को रेफर कर दिया गया था. उसके दाहिने हाथ में गोली लगने की जानकारी मिली है. वहीं ग्रामीण चर्चा कर रहे थे कि लूट भी हुई है. इस मामले में दरियापुर थाना अध्यक्ष किशोरी चौधरी से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *