घर में मिला विवाहिता का श’व मायके वाले पहुंचे तो ससुराल वाले घर छोड़कर हुए फ’रार तब पहुंची पुलिस

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK – रोमी कुमारी आज सुबह अपने माता-पिता से बात की थी, लेकिन घर वालों को क्या पता था कि शाम होते-होते उसकी हत्या हो जाएगी. रोमी की हत्या का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगा है. मृतका जिले के मढौरा थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव निवासी प्रियांशु कुमार की 25 वर्षीय पत्नी थी. उसके मौत की सूचना के बाद जब उसके पिता पानापुर थाना क्षेत्र के भोरहा गांव निवासी जयप्रकाश भगत परिवार व अन्य सदस्यों के साथ बेटी के ससुराल पहुंचे तो आरोप-प्रत्यारोप के बाद उसके ससुराल वाले फरार हो गए.

 

जिसके बाद उनके द्वारा इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा. जहां उसके मायके वालों ने बताया कि ससुराल वालों के द्वारा उसके गले पर प्रहार कर या दबाकर हत्या की गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सब कुछ क्लियर हो जाएगा. क्योंकि,

 

उसे गले पर काला निशान था और वह बिस्तर पर पड़ी हुई थी. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी. वही गांव में ऐसी भी चर्चा की जा रही है कि उसके द्वारा फां’सी लगाकर खुद’कुशी किया गया है. फिलहाल पुलिस शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिवार वालों को सौंपने के बाद मामले की जांच में जुटी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *