सारण की दो बेटियां 51वीं सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में चयनित ; बिहार टीम के साथ आंध्रप्रदेश रवाना

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – आंध्रप्रदेश के नादयाल में आयोजित 51वीं सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 20 सदस्यीय बिहार टीम के साथ सारण की दो बेटियां शामिल हैं. प्रतियोगिता के लिए बनियापुर के संत जलेश्वर एकेडमी से जाने वाली टीम में मशरक नगर पंचायत के दक्षिण टोला निवासी फुलेंद्र राय की पुत्री पुष्पा कुमारी एवं पानापुर के रसौली निवासी मनोज सिंह की पुत्री निधि कुमारी शामिल है.

दोनो मशरक राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में अभ्यास करती है. बिहार टीम में शामिल खिलाड़ियों के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए सारण जिला हैंडबॉल संघ के प्रधान संरक्षक विधान पार्षद इंजिनियर सच्चिदानंद राय, प्रशिक्षक सह जिला सचिव संजय कुमार सिंह, अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह, चेयरमैन डॉ हरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष अजीत सिंह मुखिया, राकेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष प्रिंस कुमार, कार्यसमिति के मनोकामना सिंह, प्रधानाध्यापक अरुण कुमार बरनवाल, राष्ट्रीय खिलाड़ी रितेश कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह सहित अन्य ने बधाई दी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *