देसी कट्टा एवं जिंदा कारतूस के साथ एक अपराधी गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

GOPALGANJ DESK – गोपालगंज जिला के विशम्भरपुर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार साह ने गुप्त सूचना के आधार पर जांच अभियान चलाकर एक अपराधी को एक देशी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि कुछ अपराधकर्मी विशम्भरपुर थाना क्षेत्र में किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने का प्लान बना रहे है. प्राप्त सूचना के आलोक में वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए एक टीम का गठन कर हितपट्टी के रास्ते पर वाहन चेकिंग करना शुरू किया गया.

उसी दौरान एक व्यक्ति साईकिल से आते हुए दिखायी दिया, जिसे रोकने का इशारा करने पर साईकिल छोड़कर भागने का प्रयास किया. जिसे पुलिसबल के सहयोग से पकड़ा गया. जांच करने पर उसके कमर से एक देसी कट्टा एवं दो 315 बोर का तथा एक 303 बोर का जिंदा कारतूस बरामद हुआ. इस सबंध में विशम्मरपुर थाना कार्ड संख्या-105 / 2023 दर्ज किया गया है. गिरफ्तार अपराधी गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी जमालुदिन मियां बताया गया है. पुलिस उसके अन्य साथियों के विषय में उससे पूछताछ कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *