घर के कमरे में लटकते मिला युवती का शव ; हत्या या आत्महत्या जांच का विषय

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत अयोध्या नगर मोहल्ले में एक युवती का शव उसके घर से बरामद किया गया. इस मामले में परिवार वाले कुछ भी कहने से कतराते रहे. मृत युवती छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत अयोध्या नगर निवासी बलिराम सिंह की 21 वर्षीय पुत्री रीना कुमारी बताई गई है. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी.

वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छपरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि उस युवती के घर के सभी सदस्य घर से बाहर कुछ कार्यवश गए हुए थे. संध्या पहर जब वे घर लौटे तो देखा कि कमरे में वह फंदे के सहारे लटक रही है. जिसके बाद उनके द्वारा इस बात की सूचना मुफस्सिल थाना को दी गई.

सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों के हवाले किया गया. हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि उसके द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी किया गया है. इस मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मामला फांसी लगाकर मौत का प्रतीत होता है.

सूचना के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें सुपुर्द कर दिया गया है. परिवार वाले युवती के दाह संस्कार में लगे हुए हैं. जिसके कारण अभी तक उनके द्वारा कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है. प्राथमिकी दर्ज करने के के बाद ही इस मामले में विशेष जानकारी संभव है फिलहाल पुलिस जांच कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *