हत्यारन बहू : छपरा में बहू ने की ससुर की हत्या ; गिरफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – शादी के बाद बहू के प्रताड़ित होने की अनेक घटनाएं अब तक आपने देखी सुनी होगी, लेकिन एक नया मामला सामने आया है. जहां बहू ने अपने ससुर की हत्या कर दी है. हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारन बहू को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार हत्यारिन बहू नगर थाना क्षेत्र के साहेबगंज सोनार पट्टी मोहल्ला निवासी रविशंकर प्रसाद की पत्नी पिंकी देवी बताई गई है. वहीं मृतक स्वर्गीय बैजनाथ प्रसाद का 76 वर्षीय पुत्र रामनाथ प्रसाद पटवर्धन बताए गए हैं.

इस मामले में मृतक की पत्नी पार्वती देवी के द्वारा नगर थाना में दिए गए फर्द बयान में अपनी बहू पिंकी देवी को नामजद अभियुक्त बनाते हुए हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है. दर्ज प्राथमिकी उनके द्वारा बताया गया है कि उनकी बहू पिंकी देवी के द्वारा पति रामनाथ प्रसाद पटवर्धन को घर में बंद कर लाठी डंडे से पीटा गया, जिसके कारण उनकी मौत हो गई.

वहीं सूचना के बाद नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले छपरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया है. बताते चलें कि उनका पुत्र रविशंकर बाहर रहता है. वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई में नामजद हत्यारोपी पिंकी देवी को गिरफ्तार कर लिया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *