05 अक्टूबर विजयादशमी के अवसर पर होगा रावण वध का आयोजन होगा ; आयोजन समिति ने लिया निर्णय

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – विजयादशमी समारोह समिति की आम बैठक उपाध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल की अध्यक्षता में में आयोजित की गई।  vijayadashmi बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया 5 अक्टूबर विजयादशमी के दिन रावण वध कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. सचिव का प्रतिवेदन महामंत्री विभूति नारायण शर्मा ने प्रस्तुत किया. आय व्यय का विवरण कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने प्रस्तुत किया. रावण वध कार्यक्रम की सफलता के लिए विभिन्न कमिटियों का गठन किया गया. शोभा यात्रा समिति का संयोजक ओम प्रकाश श्रीवास्तव सह संयोजक चन्द्र कान्त द्विवेदी को बनाया गया.

समारोह स्थल समिति का संयोजक श्याम बिहारी अग्रवाल तथा सह संयोजक सुनील कुमार सिंह को बनाया गया. प्रशासनिक वार्ता समिति का संयोजक सलीम परवेज को तथा सह संयोजक राजेश फैशन को बनाया गया वहीं प्रचार प्रसार समिति का संयोजक सत्य प्रकाश गुप्ता को तथा सह संयोजक ई अमरेश कुमार मिश्रा को बनाया गया हैं. मिडिया प्रभारी सुरभित दत्त तथा सह मिडिया प्रभारी पंकज कुमार तथा मुकेश कुमार यादव सोनू को बनाया गया हैं.

बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के उपाध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल ने बताया रावण वध कार्यक्रम जिला प्रशासन के सहयोग से किया जाता हैं तथा छपरा सारण जिला प्रशासन की इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक कराने में अहम भूमिका होती हैं. कार्यकारी महामंत्री राजेश फैशन ने बताया इस बार रावण वध कार्यक्रम भव्य तथा आलीशान होगा. दर्शको का मनलुभावन होगा रावण वध कार्यक्रम.

बैठक की अध्यक्षता श्याम बिहारी अग्रवाल ने की, संचालन महामंत्री विभूति नारायण शर्मा ने, स्वागत राजेश फैशन ने तथा धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल ने किया. बैठक में उपाध्यक्ष मदन मोहन सिंह, सत्य प्रकाश यादव, मनोज कुमार वर्मा संकल्प, महामंत्री विभूति नारायण शर्मा, कार्यकारी महामंत्री राजेश फैशन, सचिव राजू नयन शर्मा, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश श्रीवास्तव,अंकेक्षक पवन कुमार अग्रवाल, संयुक्त सचिव सत्य प्रकाश गुप्ता, संतोष कुमार सिंह, तकनीकी सचिव आनन्दी शर्मा, ब्रज किशोर रजक, ई अमरेश मिश्रा, राजीव रंजन आदि उपस्थित हुए.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *